जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान के उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट से विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का आज निधन हो गया हैं। गजेंद्र सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। गजेंद्र सिंह शक्तावत को 1 साल पहले पीलिया हुआ था, अभी दुबारा पीलिया रिपीट हुआ था, जिसके चलते वो दिल्ली में भर्ती थे, वही उनको कोरोना हो गया था, आज गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन हो गया। शक्तावत के निधन के बाद राजस्थान कांग्रेस में बड़ी शोक लहर दौड़ गई।
शक्तावत के निधन पर सीएम गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा सहित तमाम बड़े नताओ ने शोक जताया हैं और इसे कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति बताया हैं। शक्तावत उदयपुर जिले की वल्लभ नगर सीट से विधायक थे, इनके पिता गुलाब सिंह शक्तावत भी कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। गजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को भींडर में किया जाएगा।
हम आपको बता दे कि अब तक राजस्थान के 4 विधायकों की कोरोना काल मे मृत्यु हो गई हैं, इनमें कोरोना की भी पुष्टि हुई हैं। सुजानगढ़ से विधायक और मंत्री मास्टर भंवरलाल, सिहाड़ा विधानसभा से विधायक कैलाश त्रिवेदी, राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी और आज वल्लभ नगर से विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन हो गया हैं।

Tnxx for comment