दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली में लगभग 2 महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा हैं, इस कड़ाके की ठंड में भी किसान 2 महीने से डटे हुए हैं। 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली निकालना चाह रहे हैं, इस रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हैं, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी, इससे पहले सोमवार को भी इस मामले पर सुनवाई हुई थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह पुलिस के अधिकार क्षेत्र का मामला हैं कि वो किसे दिल्ली में घुसने दे और नहीं?
कोर्ट ने कहा- हम नहीं देंगें कोई आदेश, पुलिस सोचे क्या करना हैं?
आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की ट्रैक्टर रैली के लिए लगाई गई याचिका को वापस लें, हम किसानों को यह आदेश नहीं देंगें, बाकी यह मामला पुलिस का हैं, वो सोचे हमें क्या करना हैं? हम आपको बता दे कि किसान 26 जनवरी को एक बड़ी रैली निकालना चाहते हैं, जिसमें हजारों ट्रैक्टर शामिल होंगें। केंद्र सरकार ने इस रैली को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के जरिये कोर्ट में याचिका डलवाई थी।

Tnxx for comment