कनिका बेनीवाल- जाने किसान नेता बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल का जीवन परिचय

आज राजस्थान में हनुमान बेनीवाल एक ऐसा नाम बन चुका, जिसको राजस्थान में सब जानते है। सबसे बड़ी बात यह हैं कि यह नाम बेनीवाल ने पिछले 2 सालों में ही कमाया हैं। वैसे बेनीवाल पिछले 10 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। इन 2 सालों में बेनिवाल राजस्थान में सबसे चर्चित नेता बने हैं। आज हनुमान बेनीवाल की सालगिरह हैं। हनुमान बेनीवाल की शादी को 10 साल हो चुके हैं। हनुमान बेनीवाल ने 9 दिसम्बर 2009 को शादी की थी। हनुमान बेनिवाल की पत्नी का नाम कनिका बेनीवाल हैं। आइए जानते हैं कनिका बेनीवाल के बारे में।

कनिका बेनीवाल- एक परिचय

कनिका बेनीवाल मूलतः श्री गंगानगर जिले की रहने वाली हैं। गंगानगर के सरदारपुरा जीवन मे कनिका बेनीवाल का पैतृक गांव हैं। कनिका बेनीवाल के पिता का नाम कृष्ण गोदारा हैं। कनिका बेनीवाल की प्रारम्भिक शिक्षा गंगानगर में ही हुई हैं। उच्च शिक्षा के लिए कनिका बेनीवाल ने उदयपुर की मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और कनिका बेनीवाल ने उदयपुर से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद साल 2009 में नागौर जिले के खींवसर विधानसभा के विधायक हनुमान बेनिवाल से शादी की। शादी के वक्त हनुमान बेनीवाल पहली बार विधायक बने थे। साल 2008 में बेनिवाल भाजपा से पहली बार राजस्थान की विधानसभा में पहुंचे थे। कनिका बेनीवाल और हनुमान बेनीवाल के एक पुत्री और एक पुत्र हैं। पुत्री का नाम दिया बेनीवाल हैं, जबकि पुत्र का नाम आशुतोष बेनीवाल हैं।

उनके काम पर गर्व होता हैं- कनिका बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल फ़िलहाल पिछले 5 सालों में सबसे व्यस्त जीवन जी रहे हैं। घर परिवार के साथ बहुत ही कम वक्त बिताते हैं, लेकिन फिर भी वे अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। कनिका बेनीवाल को इस बात से बिल्कुल दुख नही हैं कि उनके पति अपने परिवार के साथ वक्त नहीं बिताते। वे कहती हैं कि उनके पति किसानों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान सब के लिए अन्न दाता होता हैं और उनके लिए लड़ाई लड़ना मेरे लिए भी गर्व की बात हैं।

आज बेनीवाल मना रहे हैं अपनी सालगिरह

आज कनिका बेनीवाल और हनुमान बेनीवाल अपनी शादी की 10 वीं सालगिरह मना रहे हैं। सुबह से ही सोशल मीडिया पर बेनीवाल के समर्थकों ने बेनीवाल और उनकी पत्नी की फ़ोटो लगाकर बधाई संदेश देना शुरू कर दिया। अभी हनुमान बेनीवाल ने सभी बधाई देने वालो को धन्यवाद दिया। बेनीवाल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि अच्छे और बुरे समय मे, सुख और दुःख में, आप मेरे लिए सबसे पहले, मेरा प्यार।

Post a Comment

0 Comments

Total Pageviews

close