राजस्थान प्रदेश की सियासत में चल रहा घमासान अब भी जारी है, इस सियासत में अब कई तरह की बयानबाजी भी देखी जा रही है। आज कांग्रेस विधायक गिरीराज मलिंगा ने सचिन पायलट के ऊँपर पर एक बड़ा आरोप लगाया है। गिरिराज मलिंगा ने कहा कि सचिन पायलट ने मुझे कांग्रेस छोड़ने के लिए 35 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। मलिंगा ने कहा कि मेरी मुलाकात पायलट से दिसंबर में उनके घर पर हुई थी, वही पर मुझे पायलट ने 35 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया था।
गिरीराज मलिंगा ने कहा कि पायलट ने यह बात मुझे राज्यसभा चुनाव के दौरान भी कही थी। मलिंगा ने कहा कि मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग नहीं है, न ही मुझे रिकॉर्डिंग करनी आती, उन्होंने कहा था कि भाजपा ले साथ मिलकर सरकार बनाएंगे, लेकिन मैंने मना कर दिया, मैं भाजपा में नहीं जाना चाहता हूं। मलिंगा ने कहा कि पायलट और मैं दोनों हिन्दू है, मैं भगवान शिव की मूर्ति के हाथ लगाकर यह बात कह सकता हूँ। हम आपको बता दे कि गिरिराज मलिंगा धौलपुर की बाड़ी विधानसभा सीट से विधायक है। मलिंगा तीन बार विधायक रह चुके है।

Tnxx for comment