जाने कौन हैं विधायक मुकेश भाकर की होने वाली पत्नी कोमल मीणा?

INC News
0

 लाडनूं, राजस्थान।

राजस्थान के लाडनूं विधानसभा सीट से विधायक मुकेश भाकर की 9 मार्च को शादी होने जा रही हैं, यह वर्तमान में काफी चर्चा का विषय बन गया हैं, मुकेश भाकर की शादी दूसरी जाति में हो रही हैं, जिसके कारण उनकी शादी इन दिनों काफी चर्चा में छा गई हैं। मुकेश भाकर की शादी कोमल मीणा नाम की लड़की से 9 मार्च को होगी। विधायक मुकेश भाकर लव मैरिज कर रहे हैं। 



जाने कौन हैं कोमल मीणा ?

कोमल मीणा एक आरजेएस अधिकारी (RJS) हैं, जो एक जज होता हैं। कोमल मीणा दौसा जिले के लालसोट तहसील के गांव खुर्रा की रहने वाली हैं। कोमल मीणा साल 2019 में RJS बनी थी, उनके पिता का नाम कैलाश चंद्र मीणा हैं, जिनका निधन हो चुका हैं। कोमल मीणा ने जोधपुर से स्नातक की पढ़ाई की हैं। वहीं कोमल मीणा ने LLM की पढ़ाई राजस्थान यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। कोमल मीणा जयपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हुए RJS में सिलेक्ट हुई थी। अब कोमल मीणा 9 मार्च को विधायक मुकेश भाकर से शादी करने जा रही हैं। मुकेश भाकर लाडनूं विधानसभा सीट से दूसरी बार के विधायक हैं, वो कांग्रेस से चुनाव लड़ते हैं। मुकेश भाकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और NSUI में भी राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। मुकेश भाकर की उम्र वर्तमान में 37 साल हो गई हैं, उनका जन्म साल 1988 में हुआ था।

यह भी देखें - विधायक मुकेश भाकर की शादी कोमल मीणा से इस दिन हो रही



मुकेश भाकर की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। इसको लेकर काफी चर्चा भी हो रही हैं, क्योंकि मुकेश भाकर एक अंतर्जातीय विवाह करने जा रहे है, जिस पर लोग तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं।


  • Newer

    जाने कौन हैं विधायक मुकेश भाकर की होने वाली पत्नी कोमल मीणा?

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default