चूरू, राजस्थान।
राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां आज सुजानगढ़ दौरे पर आए। इसी दौरे के साथ आज सतीश पूनियां ने विधानसभा उपचुनाव का आगाज कर दिया हैं, सुजानगढ़ में आज BJP ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, वही विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। हम आपको बता दे कि सुजानगढ़ से विधायक और गहलोत सरकार में मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का निधन हो गया था, जिसके चलते यह सीट खाली हो गई थी, अब इस सीट पर उपचुनाव होगा।
सतीश पूनियां आज सुबह ही सैंकड़ो वाहनों के काफिले के साथ जयपुर के आमेर होते हुए सीकर पहुंचे, जहां उनका सीकर में भव्य स्वागत किया गया, सीकर से पूनियां सालासर पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी मंदिर में दर्शन किये और कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित भी किया। इसके बाद सुजानगढ़ में भी ससतीश पूनियां ने एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया।

Tnxx for comment