बाड़मेर: गठबंधन के बावजूद रालोपा के किसी भी नेता का नाम तक नहीं बुलाया पीएम मोदी की रैली में

INC News
1

बाड़मेर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे राजस्थान प्रदेश में प्रचार जोरों शोरों पर चल रहा हैं। आज बाड़मेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली करने के लिए आये थे। पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में चुनावी प्रचार किया था। इस रैली में भाजपा के राज्य स्तर के नेताओं ने भी भाग लिया था। राजस्थान में भाजपा और रालोपा में गठबंधन हुआ हैं। इसलिए इस रैली में भाजपा और रालोपा दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। कार्यकर्ताओं के साथ रालोपा नेता उम्मेदाराम बेनीवालने भी इस रैली में भाग लिया था।

रैली में नहीं बुलाया किसी भी रालोपा नेता का नाम, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

पीएम मोदी की रैली में रालोपा के नेताओं ने मंच साझा किया था। लेकिन पूरी रैली में किसी ने रालोपा नेता उम्मेदाराम बेनीवाल का नाम भी नहीं बुलाया और न उन्हें भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। यहाँ तक कि वह रालोपा के कार्यकर्ताओं के बारे कुछ भी नहीं कहा गया। इसके कारण रालोपा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की हैं।

इससे पहले रालोपा कार्यकर्ता चाहते थे कि पीएम मोदी के साथ रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल भी मंच साझा करें, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। इस रैली में हनुमान बेनीवाल को आमंत्रित भी नहीं किया गया। इसके कारण भी रालोपा के कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी हैं।

Post a Comment

1 Comments

Tnxx for comment

  1. How you get these idiot information without any source, these information has any source than share these without spending time

    ReplyDelete
Post a Comment
3/related/default