बाड़मेर में पीएम मोदी की रैली में भी नहीं आये भाजपा के सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी बाजार गर्म है। राजस्थान प्रदेश में अब चुनाव में कुछ ही वक्त बचा है, इसलिए अब चुनाव प्रचार जोरों-शोरों पर हैं। आज राजस्थान के बाड़मेर और चितौड़गढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी रैलियां की और लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की मांग की। सोमवार को भी पीएम मोदी राजस्थान के जोधपुर और उदयपुर में चुनावी रैली करेंगें।


बाड़मेर से सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी नहीं आये पीएम मोदी की रैली में


वहीं आज बाड़मेर में पीएम मोदी की इतनी बड़ी रैली होकर भी इस रैली में बाड़मेर से सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने भाग नहीं लिया। कर्नल सोनाराम चौधरी अपने टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं, लेकिन कर्नल सोनाराम ने अभी तक पार्टी से इस्तीफा भी नहीं दिया हैं। इसके बावजूद भी कर्नल सोनाराम चौधरी ने इस रैली में भाग नहीं लिया। इस रैली में पीएम मोदी के साथ राजस्थान भाजपा के तमाम बड़े नेता भी मौजूद थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी इस रैली में भाग लिया।

हम आपको बता दे कि बाड़मेर से भाजपा ने कर्नल सोनाराम चौधरी का टिकट काटकर बायतु से पूर्व विधायक कैलाश चौधरी को दे दिया हैं, जिसके कारण कर्नल सोनाराम चौधरी भाजपा से नाराज हो गए है। कर्नल सोनाराम चौधरी बाड़मेर में कैलाश चौधरी के लिए प्रचार भी नहीं कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर हैं कि सोनाराम चौधरी भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी से भी नाराज चल रहे है। भाजपा को सोनाराम चौधरी की नाराजगी की वजह से चुनावों में कुछ हद तक नुकसान भी हो सकता हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default