लोकसभा में गूंजा वीर तेजाजी, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ली लोकसभा में शपथ

INC News
0

दिल्ली।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला सत्र शुरू हो चुका हैं। लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ है। यह सत्र 27 जुलाई तक चलेगा, इसमें 30 बैठक होगी। इस सत्र में केंद्रीय बजट भी पारित किया जाएगा। पीएम मोदी ने लोकसभा में सोमवार को शपथ ले ली थी, उनके साथ बाकी नेताओं ने भी शपथ ली हैं। 19 जून को लोकसभा में स्पीकर के लिए मतदान होगा। उसके बाद लोकसभा की प्रकिया शुरू की जाएगी।



नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में ली शपथ

नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने अभी-अभी लोकसभा में शपथ ले ली हैं। हनुमान बेनीवाल ने शपथ ग्रहण के समय वीर तेजाजी का जयकारा भी लगाया। बेनीवाल को लोकसभा कार्यवाहक वीरेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। बेनीवाल ने शपथ लेकर तेजाजी का जयकारा लगाया, जैसा कि उन्होंने विधानसभा में भी लगाया था। चुनाव के समय बेनीवाल ने कहा था कि अब दिल्ली में भी तेजाजी का जयकारा गूँजेगा और आज ऐसा ही हुआ। बेनीवाल ने तेजाजी का जयकारा लगाया।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default