जोधपुर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान प्रदेश में प्रचार जोरों शोरों पर हो रहा हैं। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों के द्वारा चुनावी रैलियां करवा रही हैं। आज जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक चुनावी रैली करने वाले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह रैली भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में करने जा रहे है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उदयपुर में भी एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगें।
रविवार को भी पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान प्रदेश में 2 बड़ी रैलियां की थी, जो बाड़मेर और चितौड़गढ़ में हुई थी। जोधपुर में आज पीएम मोदी शाम को 4 बजे आकर चुनावी सभा को।सम्बोधित करेंगें। यहाँ से भाजपा ने एक बार अपने सिटिंग सांसद और मंत्री गजेंद्र सिंह पर ही विश्वास जताया हैं। उधर गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को अपना उमीदवार बनाया हैं। वैभव गहलोत के पक्ष में भी कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने चुनावी प्रचार किया हैं।

Tnxx for comment