समाजसेवक हर्ष छिकारा भी लेंगें सीकर आंदोलन में भाग, हरियाणा से सीकर आएंगे छिकारा

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

सीकर दुल्हन अपहरण मामले में अब नया मोड़ आ गया हैं। राजपूत समाज के बाद अब जाट समाज सड़को पर उतर आया हैं। राजपूत समाज ने दुल्हन को बरामद करने के लिए आंदोलन किया था, जब दुल्हन मिल गई तो आंदोलन ही खत्म हो गया। अब जाट समाज निष्पक्ष जांच नहीं करने को लेकर आंदोलन कर रहा हैं। इस ज सीकर में जाट समाज ने शान्तिपूर्ण आंदोलन किया। जाट समाज ने गुरुवार 25 अप्रेल को सीकर बन्द का भी एलान किया हैं, इसके साथ ही 10 बजे सीकर एसपी के घर के बार आंदोलन किया जाएगा।


हरियाणा के समाजसेवी हर्ष छिकारा भी होंगें शामिल


सीकर में कल होने वाले आंदोलन में हरियाणा के समाजसेवी हर्ष छिकारा भी भाग लेंगें। हर्ष छिकारा ने अभी-अभी सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की हैं। हर्ष  छिकारा ने इस मामले में निष्पक्ष जांच दिलवाने की बात भी नहीं कही हैं। छिकारा ने कहा कि जब तक सही तरीके से जांच नहीं हो जाती तब तक वो राजस्थान में ही रहेंगें। हम आपको बता दे कि हर्ष छिकारा ने सोशल मीडिया के जरिये कई पीड़ित लोगो को सहायता की हैं। उन्होंने कई लोगों को नया जीवन भी दिलाया हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर 4 लाख के करीब फॉलोवर भी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default