दुल्हन अपहरण मामले में अब जाट समाज का आंदोलन, सीकर बन्द का किया ऐलान

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

सीकर दुल्हन अपहरण मामले में अब नया मोड़ आ गया हैं। राजपूत समाज के बाद अब जाट समाज सड़को पर उतर आया हैं। राजपूत समाज ने दुल्हन को बरामद करने के लिए आंदोलन किया था, जब दुल्हन मिल गई तो आंदोलन ही खत्म हो गया। अब जाट समाज निष्पक्ष जांच नहीं करने को लेकर आंदोलन कर रहा हैं। आज सीकर में जाट समाज ने शान्तिपूर्ण आंदोलन किया। जाट समाज ने गुरुवार 25 अप्रेल को सीकर बन्द का भी एलान किया हैं, इसके साथ ही 10 बजे सीकर एसपी के घर के बार आंदोलन किया जाएगा।

जाट समाज के नेताओं ने कहा हैं कि सीकर एसपी के घर पर बाहर धरना दिया जाएगा और यह धरना अनिश्चितकालीन समय के लिए होगा। हम आपको बता दे कि जाट समाज 6 मांगो को।लेकर सड़को पर उतरा हैं। जाट समाज की पहली मांग जांच अधिकारी को बदलना है, क्योंकि इस मामले की जांच महावीर राठौड़ कर रहे है और वो एक पक्ष में जांच कर रहे है।

जाट समाज की दूसरी मांग लड़का और लड़की की कॉल डिटेल चेक करके जांच करवाना है, तीसरी जांच राजेन्द्र गुढ़ा के आत्मदाह के प्रयास पर मुकदमा दर्ज करने और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के जाट समाज को गालियां देने पर मुकदमा दर्ज करने की हैं। वहीं जाट समाज की अगली मांग हैं कि अभी तक 4 दिनों के बाद भी दुल्हन के बयान नहीं करवाये गए है। इन मांगों को।लेकर बुधवार को जाट समाज सड़को पर उतर गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default