आखिर 30 लाख में बन्नू पंकु विवाद सुलझा, जाने क्या हुआ पूरा फ़ैसला

INC News
0

 सीकर, राजस्थान।

पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर बन्नू पंकु यानी बनवारी लाल गोस्वामी और पंकज सोनी का विवाद चल रहा हैं, जो दोनों ही कॉमेडियन हैं। दोनों कॉमेडियन कोरोना काल से ही कॉमेडी करके सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा बन चुके हैं। 2 दिन पहले पंकज सोनी उर्फ पंकु ने एक वीडियो जारी करके इस विवाद के बारे में बताया था, इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर पंकज सोनी के समर्थन में ट्रेंड सा चल पड़ा, लोग पंकु के समर्थन में आ गए और बनवारी के विरोध में हैं। 6 मई को लोग पंकज सोनी के पास पहुंच गए और वहां सीकर पुलिस अधीक्षक (SP)  से मिलने गए, जहां पर पंकज सोनी ने पुलिस सुरक्षा की मांग की और अपने विवाद को सुलझाने की अपील भी की थी।



क्या था पूरा मामला?

इस घटना के बाद बनवारी लाल गोस्वामी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था, लोगों ने बनू को बायकॉट करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर अन फॉलो भी करना शुरू कर दिया, उसके बाद बनवारी लाल गोस्वामी का भी वीडियो आया, जिसमें वो भी पंकज सोनी की तरह ही भावुक नज़र आए। इस विवाद का मुख्य कारण यह था कि पहले दोनों ही कॉमेडियन एक साथ काम करते थे। दोनों ने अपने गांव गाड़ोदा में एक ज़मीन लेकर दो मकान बनाए, एक मकान बन्नू के लिए और एक मकान पंकु के लिए। दोनों ही घर बिल्कुल एक जैसे बनाएं, ताकि कोई विवाद नहीं हो और दोनों ने ही वादे किए कि hm दोनों भाई भाई हैं, हम हमेशा साथ ही रहेंगे। लेकिन यह जो खरीदी गई जमीन थी, यह बनवारी के नाम पर थी। जो कुछ भी था वो सब बनवारी लाल गोस्वामी के नाम पर। अब दोनों के घरवालों के बीच विवाद हो गया और पिछले 8 महीनों से दोनों अलग अलग रह रहे थे और अलग अलग ही वीडियो बना रहे थे, सभी सोशल मीडिया अकाउंट भी बनवारी लाल गोस्वामी के पास है। 5 मई को बनवारी लाल गोस्वामी के भाई और उनके बेटे एक पुलिस वाले के साथ पंकज सोनी के घर पहुंच कर एक विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद यह पूरा मामला विवाद का रूप लेकर शुरू हो गया।

अब हुआ समझौता?

इस विवाद के बाद लोगों ने दोनों से फिर से एक साथ होने की अपील की और कहा कि दोनों को मिलकर एक साथ बैठकर इस विवाद को सुलझाना चाहिए। 7 मई को बनवारी लाल गोस्वामी और पंकज सोनी दोनों गांव के मठ में संतों के सानिध्य में बैठकर बात चित करना चालू करते हैं और वहीं पर फ़ैसला होता हैं कि बनवारी लाल गोस्वामी पंकज सोनी को 30 लाख रुपए देंगें, जिसके बाद पंकज सोनी को वो घर खाली करना पड़ेगा। इसके अलावा एक सोशल मीडिया अकाउंट भी पंकज सोनी को दिया जाएगा। साथ ही जब तक पंकज सोनी का नया घर नहीं बन जाता हैं, तब तक पंकज उसी घर में रहेगा।

हालांकि पंकज सोनी के फैंस इस फ़ैसले से नाराज बताए जा रहे हैं, लोगों का कहना हैं कि 30 लाख में ऐसा मकान कभी नहीं बन सकता। जब दोनों प्रेस कांग्रेस कर रहे थे, तभी एक फैंस बोलता हैं कि इस मकान के मैं 60 लाख देने को तैयार हूं। हालांकि पंकज सोनी ने यह फ़ैसला स्वीकार कर लिया हैं ओर दोनों ने गले मिलकर इस विवाद को यहीं खत्म करने का फ़ैसला किया है।

  • Newer

    आखिर 30 लाख में बन्नू पंकु विवाद सुलझा, जाने क्या हुआ पूरा फ़ैसला

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default