डीडवाना, नागौर।
आज डीडवाना में नागौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर ज्योति मिर्धा गांवों का दौरा करेगी। मिर्धा सुबह डीडवाना के कलवानी गांव से अपनी शुरुआत करेगी और दिनभर डीडवाना के गांवों का दौरा करेगी। इस दौरान उनके साथ डीडवाना से विधायक चेतन डूडी साथ रहेंगें। मिर्धा दौलतपुरा, मौलासर, निमोद, धनकोली, आकोदा और बालिया सहित सभी गांवों में प्रचार करेगी।
डॉ ज्योति मिर्धा नामांकन के बाद लगातार चुनावी दौरे कर रही हैं, इस कड़ी में उन्होंने नागौर जिले की हर विधानसभा में गांव गांव जाकर प्रचार किया हैं। वहीँ विपक्ष के एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल भी लगातार धुआंधार दौरे कर रहे है। बेनीवाल 2 दिन पहले ही डीडवाना का दौरा करके गए है, अब उन्हीं गांवो में ज्योति मिर्धा जा रही हैं। दोनों ही उमीदवारों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई हैं। इस सीट पर आगामी 6 मई को मतदान होगा। काने वाली 23 मई को ही पता चलेगा कि आखिर नागौर का सांसद कौन होगा?

Tnxx for comment