Video-मैंने देश के लिए अपनी पार्टी की कुर्बानी दे दी, जोधपुर में गरजे बेनीवाल

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में काफी तेज प्रचार हो रहा हैं। आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ले सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में चुनावी सभा की। बेनीवाल ने आज हेलीकॉप्टर से मेड़ता, जोधपुर के शेरगढ़, लूणी और लोहावट में चुनावी सभाएं की। 

बेनीवाल ने जोधपुर की लूणी विधानसभा में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने देश के लिए अपनी पार्टी की कुर्बानी दे दी, देश के लिए एक हनुमान तो क्या मैं 10 हनुमान कुर्बान कर दूं। हनुुुमान बेनीवाल ने आगे सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं दिल्ली में पप्पू के साथ सेट नहीं हो सकता, इसलिए मैंने भाजपा से गठबंधन किया।

मुख्यमंत्री गहलोत पर हमला बोलते हुए बेनीवाल ने कहा कि अभी गहलोत की उम्र कम ही हैं, लेकिन फिर भी अपने बेटे की चिंता कर रहा हैं और पुत्रमोह के चलते अपने बेटे को चुनाव लड़ा रहा हैं, कांग्रेस की पूरी फ़ौज यहाँ जोधपुर में अपने बेटे के प्रचार के लिए लगा दी हैं, जाट समाज के एक दर्जन नेता गहलोत के बेटे का प्रचार कर रहे है।

गहलोत ने कहा कि पिछले 3 सालों में जाट समाज और राजपूत समाज के बीच खाई खोद दी गई थी, लेकिन गजेन्द्र सिंह जी और मैं इस खाई को खत्म कर रहे है। अब जाट और राजपूत समाज सभी जातियों को।लेकर साथ चलेंगें और राजस्थान की राजनीति पर अपना कब्जा करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default