बाड़मेर: कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने काटा बाजरे के आटे से बना हुआ केक, रक्तदान शिविर भी आयोजित

INC News
0


बाड़मेर, राजस्थान।

आज बाड़मेर सांसद और कृषि मंत्री कैलाश चौधरी का जन्मदिन हैं और इस अवसर पर जगह-जगह बाड़मेर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बाड़मेर के बालोतरा में आज रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर वीर तेजा रक्तवीर समूह ने आयोजित किया, इसमें खुद सांसद कैलाश चौधरी भाग लेने पहुंचे। जहां सैंकड़ो युवाओं ने सांसद कैलाश चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया।

कृषि मंत्री ने बाजरे के आटे से बना हुआ केक काटा

कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी किसान परिवार से है और उनको मंत्रालय भी किसानों से ही जुड़ा हुआ मिला है। आज उन्होंने अपने जन्मदिन पर भी बाजरे के आटे से बना हुआ केक काटा। सामन्यतया केक क्रीम से बना हुआ होता हैं, लेकिन कृषि मंत्री ने किसानों के खेतों में उगाए गए बाजरे के आटे से बना हुआ केक काटा। यह काफी चर्चा का विषय बना है। ऐसा करके उन्होंने कृषि से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाया हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default