भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का जगह-जगह हो रहा हैं धमाकेदार स्वागत

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अब नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है, यह पद मदनलाल सैनी के निधन के बाद काफी दिनों से खाली ही पड़ा था। पार्टी आलाकमान ने अब राजस्थान की जिम्मेदारी आमेर से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनियां को दी हैं। सतीश पूनियां आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं, इसलिए सम्भवतः उनका नाम आरएसएस ने ही पार्टी आलाकमान को दिया हैं।

जैसे ही पूनियां का नाम प्रदेशाध्यक्ष के लिए आया तब से ही पूनियां का राजस्थान में जोरों शोरों से स्वागत हो रहा हैं, दूसरी बात यह हैं कि पूनियां राजस्थान में अब तक के सबसे युवा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने हैं, वहीं पहले जाट प्रदेशाध्यक्ष बनने का सौभाग्य पूनियां को मिला है।

आज सतीश पूनियां राजस्थान के दौसा और भरतपुर के दौरे पर रहे, जहां उनका हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमाकेदार स्वागत किया। इसके अलावा पिछले दो दिनों में जयपुर में पूनियां का काफी जोरों शोरों से स्वागत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default