राजस्थान की दोनों सीटों पर उपचुनाव में RLP भी ठोकेगी ताल, प्रभारियों की हुई नियुक्ति

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर अक्टूबर में उपचुनाव होने जा रहे हैं। उदयपुर जिले की वल्लभनगर सीट और प्रतापगढ़ जिले की धरियावद सीट पर 30 अक्टूबर को चुनाव होगा। यह दोनों सीटें विधायकों के निधन के कारण रिक्त हो गई थी। अब इन सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा हैं, उपचुनाव की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी। 11 से 13 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जाएगा, 30 अक्टूबर को मतदान होने के बाद 2 नवम्बर को इस उपचुनाव का परिणाम आएगा।


RLP भी उपचुनाव में ठोकेगी ताल

इस उपचुनाव में RLP भी अपनी ताल ठोकेगी। अभी कुछ देर पहले RLP ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की। RLP ले अनुसार रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल और कार्यसमिति की सहमति के अनुसार इन दोनों सीटों प्रभारियों की घोषणा की गई। उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर विधायक नारायण बेनीवाल को प्रभारी नियुक्त किया, उनके साथ अजमेर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत सहप्रभारी होंगें। वही प्रतापगढ़ की धरियावद सीट पर रालोपा प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग प्रभारी होंगें, उनके साथ रालोपा उपाध्यक्ष भागीरथ नैन सहप्रभारी होंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default