बसपा सुप्रीमो मायावती ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा कांग्रेस ने बसपा के साथ फिर किया धोखा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

कल रात बसपा के 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। बसपा ने विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब यह 6 के 6 विधायक राजस्थान की गहलोत सरकार में शामिल हो गए, हालांकि इन विधायकों ने शुरू से कांग्रेस को समर्थन दे रखा था। लेकिन आज इन्ही 6 विधायकों ने कांग्रेस भी जॉइन कर ली। इस घटना को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती भड़क गई हैं। अब मायावती ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला हैं।

कांग्रेस ने हमारे साथ फिर किया धोखा- मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा हैं कि हमने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया था लेकिन उनकी ओछी मानसिकता फिर से सामने आई हैं, कांग्रेस ने हमारे साथ आज फिर धोखा किया हैं। कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी पार्टी रही हैं, हमने इनका साथ दिया, लेकिन आज इन्होंने अन्दर घात किया हैं। कांग्रेस अपनी विरोधी पार्टियों से नहीं लड़कर अपने समर्थन वाली पार्टियों को आघात पहुंचा रही हैं। कांग्रेस ने ऐसा दुबारा किया है, जब हमने बिना किसी शर्त के उनको समर्थन दिया हैं। उन्होंने हमारे साथ विश्वास घात किया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default