नागौर: राष्ट्रीय पावर पार्टी के हनुमान बेनीवाल का नया video, बोले सब अफवाह फैला रहे हैं, मैं चुनाव लड़ रहा हूँ

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर की सियासत अभी-अभी एक नया video जारी हुआ हैं। यह video राष्ट्रीय पावर पार्टी के उमीदवार हनुमान बेनीवाल का हैं। इस वीडियो में आरपीपी के हनुमान बेनीवाल कह रहे हैं कि  सब अफवाह फैला रहे हैं, हम चुनाव लड़ रहे हैं, लगातार मीटिंग कर रहे हैं, अभी जायल में हमारी राष्ट्रीय पावर पार्टी की मीटिंग हुई थी। जो अफवाह फेल रही हैं वो कांग्रेस, भाजपा और रालोपा फैला रही हैं। आप अफवाह पर ध्यान मत दो, सिर्फ बोतल को वोट दो।
यह बयान अभी अभी राष्ट्रीय पावर पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने दिया हैं।

दरअसल 18 अप्रेल को राष्ट्रीय पावर पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने बोतल चुनाव चिन्ह से नामांकन किया था। शुरुआत में कहा गया कि यह एनडीए उमीदवार हनुमान बेनीवाल के लिए कांग्रेस ने डमी उमीदवार उतारा हैं। फिर 20 अप्रेल को खबर आई कि इस हनुमान बेनीवाल के भाई बिरमाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं और कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हनुमान बेनीवाल का अपहरण किया, उसके बाद नामांकन दाखिल करवाया हैं और हनुमान बेनीवाल अभी भी लापता हैं।

लेकिन अब यह नया वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो के बाद ऐसा लग रहा हैं जैसे सब कुछ अफवाहों का दौर चल रहा हैं। हालांकि सच्चाई क्या है? इसकी अभी कोई जांच नहीं हुई हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default