जयपुर, राजस्थान।
एक ओर प्रदेश में चुनावी माहौल चल रहा हैं और राजनेता विवादित बयान दे रहे है। वहीं प्रदेश में राजपूत समाज की दुल्हन अपहरण का मामला भी काफी गरमाया हुआ था, लेकिन अब दुल्हन मिलने के बाद सब कुछ शांत हो गया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंकित और दुल्हन हंसा शादी करने वाले थे। वहीं आरोपी अंकित ने भी कहा कि प्रेम प्रसंग के कारण दुल्हन का अपहरण किया।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने दिया अपने समाज की लड़कियों को लेकर विवादित बयान
मामला शांत होने के बाद करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने लाइव आकर अपने समाज की लड़कियों के बारे में विवादित भाषा का उपयोग किया। गोगामेड़ी ने अपने समाज के लोगों से पढ़ रही लड़कियों को मोबाइल नहीं देने को भी कहा। साथ मे कुछ लड़कियों को गोगामेड़ी ने गलत बोला, साथ कहा वो लड़कियों जाट समाज के लड़कों के साथ इश्क लड़ा रही हैं।
गोगामेड़ी यही नहीं रुके उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि आगे से राजपूत समाज की लड़की जाट समाज के लड़के के साथ दिख जाती हैं, तो उसकी टांगे तक तोड़ दी जाएगी। गोगामेड़ी के विवादित बयान का video हमने ऊँपर दिया हैं, आप वो video देख सकते है।

Tnxx for comment