दिल्ली।
भारत के पड़ोसी देश में आज एक बड़ी आंतकवादी घटना हुई हैं। यह हमला श्रीलंका के कोलंबो में हुआ है। इस हमले में तीन चर्च और तीन सिनेमाघरों को निशाना बनाया गया हैं। इस हमले के अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी, वही 300 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हूं। हम स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं
पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान गिरजाघरों में हुआ।
पुलिस ने बताया कि हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है। तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ।



Bhagwan unki Aatma ko Santi de
ReplyDelete