जोधपुर, राजस्थान।
नागौर लोकसभा सीट पर सियासी कहर जारी हैं। कल एक खबर आ रही हैं कि नागौर लोकसभा सीट से कोई हनुमान बेनीवाल, जिसने राष्ट्रीय पावर पार्टी चुनाव चिन्ह बोतल हैं, से नामांकन किया हैं। इस मामले को रालोपा नेता और एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने अपने खिलाफ कांग्रेस की एक साजिश बताया था। शुरुआत में लग रहा था कि वोटों के धुर्वीकरण के लिए कोई डमी हनुमान बेनीवाल उतारा हैं, लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
घर से जबरन उठाकर करवाया नामांकन
दरअसल इस मामले में हनुमान बेनीवाल(जोधपुर निवासी) के भाई बिरमाराम जाट ने एक FIR दर्ज करवाई हैं। यह FIR हनुमान बेनीवाल के भाई ने जोधपुर थाने में करवाई हैं। भाई बिरमाराम का कहना हैं कि 18 अप्रेल को नागौर निवासी राधेश्याम सांगवा और सिद्धार्थ सिंह (पिता सवाई सिंह) मेरे भाई को घर से उठाकर ले गए, उसके बाद उसका जबरन नामाकंन नागौर लोकसभा सीट से करवाया। उसके बाद अभी तक मेरे भाई किसी गुफ्त स्थान पर रखा हैं, वो अभी तक घर नहीं आया हैं। पहले हमने खुद तलाश किया, लेकिन अब हमने रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।
इस रिपोर्ट की कॉपी हमारे पास भी हैं, जिसको हमने यहाँ सलंग्न किया हैं । साथ ही इस घटना पर एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने भी इस घटना को कांग्रेस की साजिश बताया हैं। बेनीवाल का कहना हैं कि यह FIR मेरे सामने चुनाव लड़े एक रिटायर्ड आईपीएस के बेटे व अन्य कोंग्रेसी नेता द्वारा अपहरण करके जबरन लोकसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करवाना @INCIndia @INCRajasthan व कोंग्रेस पार्टी के नागौर जिले के नेताओ के दोहरे चरित्र को साबित करती है ।


Tnxx for comment