बाड़मेर: भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने दिया विवादित बयान, राजस्थान से लगातार आ रहे हैं विवादित बयान

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की जुबान फिसलती जा रही हैं। नेता चुनावी प्रचार में विवादित बयान दे रहे है। अब बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी का एक विवादित बयान सामने आया हैं। कैलाश चौधरी शुक्रवार को गुड़ामालानी विधानसभा में प्रचार के दौरान सभा को सम्बोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को लेकर एक विवादित बयान दिया हैं। यह बयान काफी चर्चा में भी हैं।

कैलाश चौधरी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा " बाड़मेर में कांग्रेस का चुनाव सीधा पाकिस्तान से संचालित हो रहा हैं, अगर भारत मे भाजपा जीती तो हिंदुस्तान में पटाखे फटेंगे, अगर कांग्रेस जीती तो पाकिस्तान में पटाखें फटेंगे। कैलाश चौधरी यही नहीं रुके, उन्होंने अपने बयान को आगे जारी रखते हुए कहा कि "इस बार चुनाव में एक तरफ राष्ट्रवादी पार्टी हैं, तो दूसरी तरफ भारत माता को गाली देने वाली पार्टी हैं।"

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default