नागौर: ज्योति मिर्धा का मकराना में दौरा, तो बेनीवाल का डीडवाना में तूफानी दौरा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश में प्रचार किया जा रहा हैं। वही राजस्थान की चर्चित सीट नागौर में भी चुनावी प्रचार जोरों शोरों पर हो रहा हैं। नागौर में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा और एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के बीच सीधी टक्कर हैं। दोनो ही नेता पूरे जिले में घूम-घूम कर प्रचार कर रहे है। मिर्धा और बेनीवाल एक-दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं। बेनीवाल राष्ट्रवाद और किसानों के हक की बात कर रहे है, तो मिर्धा भी अपने आप को किसानों की हितेषी बता रही हैं।

आज एनडीए प्रत्याशी डीडवाना विधानसभा के गांवों में जाकर छोटी-छोटी चुनावी सभाएं कर रहे हैं और एनडीए को समर्थन देकर वोट की मांग कर रहे है। वही बेनीवाल की प्रतिद्वंद्वी ज्योति मिर्धा आज मकराना विधानसभा के गांवों का दौरा कर रही हैं। दोनों ही नेता दिनभर चुनावी प्रचार में लगे हुए है। नागौर लोकसभा सीट के लिए आगामी 6 मई को चुनावा होंगें। 

ज्योति मिर्धा नागौर से एक बार सांसद रह चुकी हैं और एक बार चुनाव हार भी गई हैं। इस बार मिर्धा तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। ज्योति मिर्धा राजस्थान के किसान नेता नाथूराम मिर्धा की पोती हैं। वहीं हनुमान बेनिवाल नागौर की खींवसर विधानसभा से सिटिंग विधायक हैं, बेनीवाल लगातार तीन बार विधायक रह चुके है। हालांकि वो पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default