अमेठी से राहुल गांधी का नामांकन वैद्य, चुनाव आयोग ने दी क्लीन चिट

INC News
0

अमेठी, उत्तरप्रदेश।

लोकसभा चुनावों के चलते नेता के -दूसरे पर आरोप लगाने से चूक नहीं रहे है। भाजपा नेता कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं, तो कांग्रेस नेता भाजपा पर। कई नेता तो एक दूसरे के खिलाफ याचिका भी दाखिल कर रहे है। 2 दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी सवाल उठाए गए थे। याचिका में कहा गया था कि राहुल गांधी के पास दोहरी नागरिकता हैं, उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता हैं, जिसके कारण उनकी भारतीय नागरिकता अपने आप खत्म हो।जाएगी और वो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

वही इसी याचिका में कहा गया था कि राहुल गांधी अपने योग्यता को लेकर भी गलत जानकारी दे रहे है। इस याचिका के बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से जवाब मांगा था, उस समय राहुल गांधी के अधिवक्ता ने 2 दिन का समय मांगा था। आज चुनाव आयोग ने उन सभी तथ्यों की जांच की, जिसमे राहुल गांधी के नामांकन को सही पाया गया। इसके बाद राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दे दी। इस क्लीन चिट के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default