मुख्यमंत्री गहलोत को अपने ही क्षेत्र जोधपुर में झेलना पड़ा विरोध, लोगों ने लगाए मोदी के नारे

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों को लेकर प्रचार राजस्थान में उच्च स्तर पर हो रहा हैं। हर दिन कोई न कोई घटना इन चुनावी प्रचारों में हो रही हैं। किसी नेता को विरोध का सामना करना पड़ रहा हैं, तो किसी नेता को थप्पड़ भी मारे आ रहे है। ऐसा ही वाक्या रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हुआ। मुख्यमंत्री गहलोत रविवार शाम को अपने ही क्षेत्र जोधपुर में अपने बेटे वैभव गहलोत के लिए सड़कों पर पैदल चलकर प्रचार कर रहे थे। इस दौरान गहलोत को अपने ही क्षेत्र के लोगों का विरोध झेलना पड़ा।

गहलोत के सामने लोगों ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

जब मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर में नवचोकिया पहुंचे,  तो उनके साथ कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ भी थी। गहलोत के साथ पुलिस की टीम भी थी। लेकिन गहलोत के सामने ही लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। बहुत देर तक मोदी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री गहलोत का शुरू ही चुनावी क्षेत्र रहा हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने सबसे पहला चुनाव जोधपुर से लड़ा था। 

गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री रह गए हैं, फिर भी उनको अपने ही क्षेत्र में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं वैभव गहलोत के सामने भी लोगों ने कई बार मोदी के नारे लगा दिए है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default