कांग्रेस प्रत्याशी मिर्धा इस होटल में रहकर कर रही हैं चुनाव प्रचार, सोशल मीडिया पर उठी यह आवाज

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर में लोकसभा चुनावों को।लेकर सियासी पारा काफी गर्म हैं। एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा दोनों ही अपने लिए काफी तेज प्रचार कर रहे है। बेनीवाल ज्योति मिर्धा पर बाहरी होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन आज एक खबर सामने आई हैं कि मिर्धा नागौर में एक होटल में किराए के रूम में रहकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा नागौर में आदित्य होटल में किराए का रूम लेकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

मिर्धा को बाहरी होने का झेलना पड़ सकता हैं नुकसान

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने हरियाणा के बिजनेसमैन नरेंद्र गहलावत से शादी कर रखी हैं और मिर्धा अक्सर गुड़गांव ही रहती हैं। पिछले 5 सालों में उनका नागौर में आना-जाना बहुत कम ही रहा था, इस बात को लेकर नागौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिर्धा का विरोध भी किया था, लेकिन अब टिकट मिलने के बाद कांग्रेस नेता उनके साथ है। अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा हैं कि मिर्धा चुनाव के बाद किराए के रूम को छोड़ देगी और दिल्ली चली जायेगी।

इस तरह के कई कमेंट मिर्धा पर किए जा रहे है, वहीं उनके विपक्ष में चुनाव लड़ रहे हनुमान बेनीवाल खुद कहते है कि मिर्धा बाहरी हैं, वो यहाँ रहती ही नहीं तो कैसे नागौर का विकास करवा सकती हैं? कैसे नागौर के लोगों की समस्या सुनेगी? 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default