राजपूत समाज बेनीवाल को वोट नही दे सकता, इसलिए पूरे नागौर में करेंगें मीटिंग- श्याम प्रताप सिंह राठौड़

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान में राजपूत समाज भाजपा का परम्परागत वोट बैंक रहा हैं। लेकिन इस बार भाजपा ने नागौर में गठबंधन करके रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल को मैदान में उतारा हैं। ऐसे में यह सवाल उठता हैं कि नागौर में राजपूत समाज की ओर जाएगा? इस मामले में अब कांग्रेस प्रवक्ता और डीडवाना से राजपूत नेता श्याम प्रताप सिंह राठौड़ पूरे नागौर में राजपूत समाज की मीटिंग कर रहे है। श्याम प्रताप सिंह राठौड़ कांग्रेस के समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे है।

राजपूत समाज बेनीवाल को वोट नहीं दे सकता- राठौड़

पीसीसी सदस्य श्याम प्रताप सिंह राठौड़ का कहना हैं कि नागौर में राजपूत समाज का भाजपा के गठबंधन से उतारे गए उमीदवार हनुमान बेनीवाल को वोट नहीं दे सकता, इसलिए नागौर के समस्त राजपूत समाज ने मुझसे आग्रह किया कि आप सब जगह मीटिंग करो, क्योंकि हम कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को समर्थन देना चाहते है।


राठौड़ ने कहा कि हम नागौर की सभी विधानसभा में जाकर मीटिंग कर रहे हैं और राजपूत समाज ने सब जगह ज्योति मिर्धा को समर्थन देने की बात कही हैं। उन्होंने खुद मुझे बुलाया हैं प्रतिनिधि के तौर पर, न कि मैं खुद अपने से गया हूँ। राजपूत समाज बेनीवाल का साथ नहीं दे सकता।

कुचामन में हुई राजेन्द्र राठौड़ की मीटिंग के बारे में यह बोले श्याम प्रताप सिंह राठौड़

वहीं श्याम प्रताप सिंह राठौड़ का कहना हैं कि कुचामन में जो मीटिंग भाजपा ने की थी, वो सिर्फ भाजपा के पदाधिकारियों की थी, उसमे सिर्फ 300-400 लोग थे। नागौर जिले में 2.5 लाख राजपूत वोटर हैं और सिर्फ राजेन्द्र राठौड़ सभी वोटर का फैंसला नहीं कर सकते। हम तो हर विधानसभा में जाकर मीटिंग कर रहे है। उन्होंने सिर्फ कुचामन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके ऐसे ही अफवाह फैला दी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default