कल डीडवाना में होगी योगी आदित्यनाथ की रैली, भाजपा ने की तैयारियां

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

नागौर लोकसभा क्षेत्र के डीडवाना में गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने आ रहे है। इस रैली के जरिये मुख्यमंत्री योगी एनडीए से उमीदवार हनुमान बेनीवाल के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगें। यह रैली डीडवाना के मिर्धा स्टेडियम में आयोजित की जा रही हैं। डीडवाना के स्थानीय भाजपा नेताओं ने इस रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह रैली कल गुरुवार को सुबह 10 बजे शुरू होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एनडीए उमीदवार हनुमान बेनीवाल भी इस रैली को सम्बोधित करेंगें। इस रैली में नागौर लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग आने की सम्भावना हैं और उसी तरह रैली की तैयारी की गई। डीडवाना से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में भाजपा नेता रामकिशन खीचड़, भाजपा नेता सोहन राम चौधरी सहित अनेकों नेता आस-पास के गांवों में जाकर लोगों को इस रैली में आने के लिए आमंत्रित कर रहे है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default