नागौर, राजस्थान।
नागौर में सियासी कहर लगातार जारी हैं। शनिवार शाम को खबर आई कि राष्ट्रीय पावर पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने जो नामांकन नागौर से दाखिल किया हैं, वो उन्होंने खुद नहीं, बल्कि जबरन करवाया गया। नागौर के कांग्रेस नेता सवाई सिंह चौधरी के बेटे सिद्धार्थ सिंह और राधेश्याम सांगवा ने हनुमान बेनीवाल का अपहरण करके उससे जबरन नामांकन दाखिल करवा दिया। राष्ट्रीय पावर पार्टी के हनुमान बेनीवाल अभी भी लापता हैं। उसके भाई बिरमाराम ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।
निर्वाचन अधिकारी भी नहीं पकड़ सके गलती, फर्जी हस्ताक्षर का भी मामला आया सामने
दरअसल राष्ट्रीय पावर पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने जो पर्चा दाखिल किया, उसमे कई जगह फर्जी हस्ताक्षर भी किये हुए थे, उस पर्चे में कुछ हस्ताक्षर में काट-छांट की गई थी, फिर भी निर्वाचन अधिकारी ने यह नहीं देखा। इस मामले को लेकर एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने निर्वाचन अधिकारी पर सवाल उठाए है।
प्रस्तावक के भी फर्जी हस्ताक्षर मिले, हुआ मामला दर्ज
वहीं जब राष्ट्रीय पावर पार्टी के हनुमान बेनीवाल का नामांकन किया गया था, उसमें प्रस्तावक के भी फर्जी हस्ताक्षर किए गए है। नागौर के ईनाणा गांव के शैतानराम ने मुंडवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं कि उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए है और उन्हें पता भी नहीं हैं। वहीं प्रस्तावक में एक ऐसे यक्ति के भी हस्ताक्षर हैं, जिसका नाम भी मतदाता सूची में नहीं हैं।

Tnxx for comment