बाड़मेर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को लेकर अब राजस्थान में केंद्र से बड़े-बड़े नेता चुनावी रैलियां करेंगे, क्योंकि अब राजस्थान में चुनाव नजदीक आ गए। रविवार को बाड़मेर में पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में रैली करेंगें। पीएम मोदी लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार राजस्थान आ रहे हैं और सबसे पहले उन्होंने पाकिस्तान की धरती के नजदीक बाड़मेर को ही चुना हैं।
रालोपा से गठबंधन के बावजूद भी बेनीवाल को आमंत्रित भी किया रैली में
भाजपा ने राजस्थान में रालोपा से गठबंधन किया हैं और गठबंधन के समय यह कयास भी लगाए गए थे कि बेनीवाल भाजपा की बड़ी रैलियों में प्रचार करते हुए दिखाई देंगें। लेकिन पीएम मोदी की रैली में हनुमान बेनीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में रालोपा का दबदबा भी अच्छा है, फिर भी रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल पीएम मोदी के साथ मंच साझा नहीं करेंगें।
रालोपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
इस रैली के कुछ दिन पहले कहा जा रहा था कि बाड़मेर रैली में पीएम मोदी के साथ रालोपा नेता हनुमान बेनिवाल मंच साझा करेंगें, लेकिन इस नहीं हुआ। कैलाश चौधरी के द्वारा बेनीवाल को आमंत्रित नहीं करने के कारण रालोपा कार्यकर्ताओं में रोष है भही व्याप्त हैं। इसके लिए रालोपा कार्यकताओं ने नाराजगी भी जताई हैं।

Tnxx for comment