दुल्हन अपहरण कांड- प्रेम प्रसंग का था पूरा मामला, देहरादून में शादी करने वाले थे हंसा कंवर और अंकित

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

आखिर सीकर दुल्हन अपहरण मामला अब जाकर सुलझ गया हैं। शनिवार शाम को पुलिस को इस मामले बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने उत्तराखंड के देहरादून से दुल्हन हंसा कंवर और आरोपी अंकित को बरामद कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार किए थे। दुल्हन की बरामदगी के बाद राजपूत समाज का आंदोलन भी खत्म हो गया हैं। विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने समस्त समाज और पुलिस के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

देहरादून में शादी करने वाले थे, इस तरह पकड़ा पुलिस ने

पुलिस ने दुल्हन हंसा और अंकित को देहरादून के कोर्ट के सामने से पकड़ा। पुलिस को शनिवार दिन में दुल्हन हंसा और आरोपी अंकित की देहरादून में लोकेशन मिली थी। दोनों ने देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट में कोर्ट मैरिज के लिए अर्जी दी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी अंकित सेवदा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी अंकित ने कहा कि उसने ऐसा प्रेम प्रसंग के चलते किया हैं।

हम आपको बता दे कि 17 अप्रेल को सीकर के नागवा गांव से दुल्हन हंसा की विदाई हुई थी, कुछ ही देर बार आरोपी अंकित ने दूल्हे की गाड़ी पर हमला करके दुल्हन हंसा का अपहरण कर लिया। आरोपी दुल्हन को लेकर फरार हो गए। उधर राजपूत समाज ने सीकर में प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया था। पुलिस को इस मामले में 4 दिन बाद सफलता मिली हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default