बाड़मेर: आज पीएम मोदी बाड़मेर में भरेंगें हुंकार, कैलाश चौधरी के समर्थन में होगी रैली

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों को लेकर अब सियासित काफी गर्म है, क्योंकि अब चुनाव में एक ही सफ्ताह बचा हैं। अब भाजपा और कांग्रेस के केंद्र से नेता आकर राजस्थान में प्रचार करेंगें। इसकी शुरुआत आज पीएम नरेंद्र मोदी बाड़मेर से कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में चुनावी रैली करेंगें। पीएम मोदी दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। उसके बाद सभा को सम्बोधित करेंगें।

बाड़मेर से पहली बार कैलाश चौधरी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे है। कैलाश चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता मानवेन्द्र सिंह जसोल से होगा। मानवेन्द्र सिंह पहले भाजपा में ही थे, फिर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बसपा से भी पूर्व आईपीएस पंकज चौधरी बाड़मेर से अपनी ताल ठोक रहे है।

बाड़मेर के अलावा पीएम मोदी आज चितौड़गढ़ में भी चुनावी रैली करेंगें। वहीं सोमवार को भी पीएम मोदी राजस्थान में 2 बड़ी रैली करने वाले है। यह रैलियां जोधपुर और उदयपुर में होगी। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default