बाड़मेर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में चुनावी प्रचार तेजी से हो रहा हैं। राजस्थान में दो चरणों मे चुनाव होने है। 29 अप्रेल और 6 मई को राजस्थान में मतदान होगा। राजस्थान में भाजपा के साथ आये रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल भाजपा के लिए प्रचार कर रहे है। बेनीवाल खुद नागौर लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी वो भाजपा के लिए राजस्थान में प्रचार कर रहे है। गुरुवार को बेनीवाल ने राजसमंद लोकसभा उमीदवार दिया कुमारी और जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में चुनावी सभा की थी।
शनिवार को बाड़मेर दौरे पर रहेंगें बेनीवाल
कल शनिवार को रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल नागौर से बाड़मेर जाएंगे। यह दौरा भी हनुमान बेनीवाल भाजपा के हेलीकॉप्टर से ही करेंगें। बेनीवाल बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में करेंगें। बेनीवाल बाड़मेर के बायतु विधानसभा और चौहटन विधानसभा में जाकर चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगें। हम आपको बता दे कि विधानसभा चुनाव के दौरान बेनीवाल की पार्टी रालोपा ने बाड़मेर में अच्छी पारी खेली थी। बाड़मेर में काफी हद तक बेनीवाल फेक्टर देखने को मिला था और वही उम्मीद एक बार फिर भाजपा को बेनीवाल से इन लोकसभा चुनावों में है।

Tnxx for comment