बाड़मेर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों के इस सियासी रण में अब राजस्थान के बाड़मेर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। खबर यह हैं कि भाजपा के सिटिंग सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी कांग्रेस में शामिल हो रहे है। भाष्कर को दिए इंटरव्यू में कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा ने मुझे प्रताड़ित किया हैं और मैं अब कांग्रेस में जा रहा हूँ। 26 को बाड़मेर में मैंने कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई हैं और उसके बाद मैं कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। या तो जालोर की रैली में कांग्रेस जॉइन करूँगा या फिर दिल्ली में कांग्रेस जॉइन करूँगा।
कर्नल सोनाराम चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा ने मुझे भरोसे रखा, अंतिम वक्त तक कहते रहे कि टिकट आपको ही देंगें, लेकिन एन वक्त पर भाजपा ने मेरा टिकट काट दिया, जिसके कारण मेरे सम्मान को ठेस पहुंची हैं। हम आपको बता दे कि सोनाराम चौधरी ने 26 अप्रेल को बाड़मेर में अपने कार्यकर्ताओं की बड़ी मीटिंग बुलाई हैं और उसके बाद ही वो कांग्रेस में शामिल होंगें।
दरअसल भाजपा ने कर्नल सोनाराम चौधरी का टिकट काटकर बायतु से पूर्व विधायक कैलाश चौधरी को टिकट दे दिया। इसके कारण कर्नल सोनाराम चौधरी भाजपा से नाराज चल रहे थे। हाल ही में बाड़मेर में पीएम मोदी की हुई रैली में भी कर्नल सोनाराम चौधरी ने भाग नहीं लिया था, जिसके कारण यह कयास लगाए जा रहे थे कि कर्नल सोनाराम चौधरी भाजपा छोड़ कांग्रेस में जा सकते है और आज कर्नल सोनाराम चौधरी ने इस बात पर मुहर भी लगा दी हैं।

Tnxx for comment