सीकर, राजस्थान।
सीकर दुल्हन अपहरण मामले में अब जाट समाज आंदोलन कर रहा हैं। जाट समाज अपहरण मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आंदोलन कर रहा हैं। जाट समाज का कहना हैं कि इस मामले की जांच उसी समाज के अधिकारी को दी गई हैं और वो एक पक्ष में ही जांच कर रहे है। साथ ही नियमों के खिलाफ जांच कर रहे है। सीकर में जाट समाज के इस आंदोलन में हरियाणा से समाजसेवी हर्ष छिकारा भी आये, साथ मे उनकी पूरी टीम आज सीकर पहुंची हैं।
हर्ष छिकारा ने सीकर में लगवाए भाईचारे के नारे
हर्ष छिकारा ने सीकर में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम हमारे भाई के खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने आये है, इस मामले की सही जांच करके आरोपी को सजा दी जाए, हमें पता हैं हमारे समाज के लड़के ने गलत काम किया हैं, लेकिन हमारी मांग हैं कि इस मामले की आड़ में जिन लोगों ने समाज को गालियां दी और समाज की भावनाओं को भड़काया उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
हर्ष छिकारा ने कहा कि हमारा काम भाईचारा बिगाड़ना नहीं हैं, हमारा काम भाईचारा बनाना है, इसलिए सब शांति से भाईचारा बनाये हुए रखे, हमारी मांग सिर्फ निष्पक्ष जांच को लेकर हैं। हर्ष छिकारा ने अपने उद्बोधन के दौरान भाईचारे के नारे भी लगवाए और भाईचारा जिंदाबाद के नारे पूरे समाज ने सीकर में लगाये।

Tnxx for comment