सीकर: अपहरण की हुई दुल्हन हुई बरामद, एसपी ने की खबर की पुष्टि

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

आखिर पुलिस को सीकर दुल्हन अपहरण कांड में बड़ी सफलता मिली हैं। खबर हैं कि अपहरण की हुई दुल्हन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस खबर की पुष्टि खुद एसपी ने की हैं। साथ ही एसपी ने कुछ ही देर बाद इस घटना से सम्बंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही हैं। पुलिस ने दुल्हन के साथ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी हैं।

पुलिस ने दुल्हन को उत्तराखंड के देहरादून से बरामद किया हैं। अब पुलिस दुल्हन और आरोपियों को सीकर लेकर आ रही हैं। उधर राजपूत समाज का आंदोलन जारी हैं। आज पुलिस और राजपूत समाज में कफ भिंड़त हुई थी, उसके बाद विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया, उनके साथ समाज के कुछ युवा भी आमरण अनशन कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default