लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में अंतिम दौर का चुनाव प्रचार किया जा रहा हैं। क्योंकि अब राजस्थान में चुनाव प्रचार का अंतिम वक्त आ गया हैं। राजस्थान में भाजपा और रालोपा का गठबंधन हुआ है। इसलिए राजस्थान में भाजपा और रालोपा मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा और रालोपा के नेता एक-दूसरे के लिए चुनाव प्रचार कर रहे है। आज रालोपा के राष्ट्रीय सयोंजक हनुमान बेनीवाल राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी के लिए मेड़ता में और जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए शेरगढ़, लोहावट सहित 3 जगहों पर चुनावी प्रचार करेंगे।
बेनिवाल ने फिर भरी हेलीकॉप्टर से उड़ान
विधानसभा चुनावों के दौरान हनुमान बेनीवाल के हेलीकॉप्टर दौरे काफी फेमस हुए थे , विधानसभा चुनाव के वक्त बेनीवाल ने 6 दिन तक लगातार हेलीकॉप्टर से दौरे किये थे। आज एक बार फिर बेनीवाल नागौर से हेलीकॉप्टर में उड़ान भर चुके है। बेनीवाल ने नागौर से मेड़ता के लिए उड़ान भरी है। इस बार इन हेलीकॉप्टर दौरों की खासियत यह हैं कि इस बार हेलीकॉप्टर बेनीवाल के लिए भाजपा ने उपलब्ध करवाया हैं।
बेनीवाल के साथ भाजपा के प्रवक्ता सतीश पूनिया भी चुनाव प्रचार करेंगें। हम आपको बता दे कि भाजपा और रालोपा के गठबंधन में नागौर लोकसभा सीट रालोपा को दी गई हैं, बाकी सभी 24 सीट भाजपा ने खुद के लिए रखी हैं।


Tnxx for comment