सीकर, राजस्थान।
सीकर में दुल्हन अपहरण मामले में अब नया मोड़ आ गया हैं। जब दुल्हन बरामद हुई थी और साथ मे आरोपी को भी पकड़ लिया गया तो राजपूत समाज ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया था और मामला शांत हो गया था। लेकिन अब एक बार फिर सीकर में आंदोलन शुरू हो गया हैं। यह आंदोलन अब जाट समाज कर रहा हैं। जाट समाज ने आज सीकर में जिला कलेक्टर का घेराव किया और कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जाट समाज ने ज्ञापन में अपनी कुछ मांगे रखी, उन मांगो को पूरी करने के लिए जाट समाज ने कलेक्टर के बाहर आंदोलन किया।
जाट समाज इन मांगों को लेकर कर रहा हैं सीकर में आंदोलन
जाट समाज के ज्ञापन में कुछ मांगे रखी गई हैं, जो हम आपको बता रहे है।
1. जांच अधिकारी को बदला जाए। हम आपको बता दे कि इस मामले की जांच महावीर सिंह राठौड़ कर रहे है।
2.आत्मदाह की कोशिश करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, हम आपको बता दे कि उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने आत्मदाह की कोशिश की थी।
3.युगल को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने तुरंत पेश नहीं किया गया, क्यों?
4.लड़की और लड़के की कॉल डिटेल निकलवाना और कॉल की जांच करवाना, ताकि पता लग सके कि आखिर क्या मामला था।
5.समाज विशेष के लोगों द्वारा आम रास्ता जाम करने के बादभी उन पर कोई मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया।
6.सार्वजनिक स्थान पर दूसरे समाज को गाली देकर और उनकी भावनाओं को भड़काना और दूसरे समाज की लड़कियों को घर से उठाने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज होकर कार्यवाही की जाए।
यह 6 मांगे जाट समाज ने आज सीकर कलेक्टर के पास रखी हैं। जाट समाज ने यह भी कहा हैं कि दुल्हन अपहरण मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।

Tnxx for comment