सीकर, राजस्थान।
सीकर दुल्हन अपहरण मामले अब एक नया मोड़ आया हैं। दरअसल अब दुल्हन हंसा ने अपनी मां को लेकर बुआ के साथ जाने का कहा हैं। दुल्हन हंसा बालिग होने के कारण उसके कहे अनुसार पुलिस ने हंसा को परिजनों को सौंप दिया हैं। दुल्हन हंसा के 164 के बयान पुलिस ने ले लिए है, वही आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में है। दुल्हन हंसा के बयान का वीडियो हमने नीचे दिया हैं आप उसको नीचे देख सकते है।
आज कोर्ट में आरोपी अंकित सेवदा और मुकेश रेवाड़ को पेश किया गया। पुलिस सभी आरोपियों से संगीनता से पूछताछ कर रही हैं कि आखिर किस तरह आरोपी ने पूरी घटना को अंजाम दिया। हम आपको बता दे कि पुलिस ने देहरादून से आरोपी अंकित और दुल्हन हंसा को बरामद किया हैं। पुलिस को इस मामले में 4 दिन बाद सफलता मिली थी।

Tnxx for comment