चूरू, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में अब लोकसभा चुनाव होने वाले है। 5 दिन बाद राजस्थान में चुनाव प्रचार थम जाएगा। हालांकि आधी सीटों पर चुनाव 6 मई को हैं, वहाँ चुनाव प्रचार चलेगा। इस बार कई नए उमीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे है। चूरू से इस बार शिला शेखावत ने निर्दलीय ताल ठोकी हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शिला शेखावत को चुनाव चिन्ह सिलेंडर मिला है। शिला शेखावत करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी हैं।
चूरू लोकसभा सीट में 8 विधानसभा सीट आती हैं, जिनमें 2 सीट हनुमानगढ़ जिले की भी हैं। हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील ही गोगामेड़ी का गांव हैं। इसलिए शिला शेखावत ने चूरू लोकसभा सीट को चुना हैं। इस सीट पर भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद राहुल कस्वां को ही मैदान में उतारा हैं, वहीं कांग्रेस ने रफीक मंडेलिया को अपना उमीदवार बनाया हैं, तो बसपा ने विधायक बलवान पूनियां को।मैदान में उतारा हैं।

Tnxx for comment