दिल्ली।
लोकसभा चुनावों के लिए तीसरे चरण के मतदान आज शुरू होंगें। इस चरण में 14 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले दो चरणों के चुनाव हो चुके है। कुल 7 चरणों मे इस बार लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, असम और गोवा की कुछ सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में उत्तरप्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव है, बस चरण में कई बड़े नेताओं की साख भी दांव पर लगी हैं। आज पीएम
इन बड़े नेताओं की सीट पर डाले जाएंगे वोट
इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर गुजरात से चुनाव लड़ रहे हैं, इस सीट पर आज चुनाव होना है। वहीँ राहुल गांधी की केरल की वायनाड पर भी आज चुनाव होना है। उत्तरप्रदेश से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, आजम खान, भाजपा की जय प्रदा, शिवपाल सिंह यादव, वरुण गांधी के लिए भी चुनाव होगा। इस चरण के लिए चुनाव प्रचार रविवार को ही थम गया था। अब अगले चरण के मतदान 29 अप्रेल को हैं।

Tnxx for comment