दिल्ली।
कांग्रेस ने दिल्ली की साउथ सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को।मैदान में उतारा हैं। विजेंद्र सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से बात की हैं। विजेंद्र सिंह ने कहा हैं कि मैं खुश हूं कि मुझे कांग्रेस ने देश की जनता की सेवा करने का मौका दिया, एक ड्राइवर का बेटा होने के नाते मैं गरीबों के दुख को समझता हूं। मैं लोगों से मिलूंगा ताकि मैं उनकी समस्याएं समझ पाऊं।
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि मुझे कहीं भी मोदी लहर दिखाई नहीं देती। लोगों ने असली चेहरा पहचान लिया है। युवाओं को सिर्फ नौकरी चाहिए, वो कहते हैं 'जुमलों से पेट नहीं भरेगा।' हम आपको बता दे कि बॉक्सर विजेंदर सिंह हरियाणा के रहने वाले है और वे जाट समाज से आते है। बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2004 में पहली बार ओलम्पिक खेलों में भाग लिया था। विजेंदर सिंह ने देश के लिए अब तक कई बार गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल जीत चुके है।

Tnxx for comment