बाड़मेर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को।लेकर अब राजस्थान में चुनावी प्रचार काफी तेज हो गया हैं, क्योंकि अब चुनाव में कुछ ही वक्त रह गया हैं। राजस्थान में अब पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में बाड़मेर में भी भाजपा और कांग्रेस का प्रचार जोरों शोरों पर चल रहा हैं। बाड़मेर लोकसभा सीट पर सीधा और कड़ा मुकाबला हैं। यहाँ से भाजपा से कैलाश चौधरी मैदान में है, तो उनके सामने कांग्रेस से मानवेंद्र सिंह जसोल ताल ठोक रहे है।
रालोपा नेता उम्मेदाराम बेनीवाल और उदाराम मेघवाल ने कैलाश चौधरी के लिए किया प्रचार
राजस्थान में भाजपा और रालोपा के गठजोड़ के बाद दोनों पार्टियां मिलकर राजस्थान में चुनाव लड़ रही हैं और धुंआधार प्रचार कर रही हैं। बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में रालोपा के नेता प्रचार कर रहे है। रालोपा नेता उम्मेदाराम बेनीवाल और रालोपा नेता उदाराम मेघवाल भाजपा के लिए आज गांव-गांव जाकर चुनावी सभाएं कर रहे है।
आज रालोपा नेता उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ उदाराम मेघवाल ने शिव विधानसभा के गांव सोवाड़ा,
रामसर
,पादरिया
,फकीर की बस्ती
,गडरा रोड़
,तामलोर
,जैसिंधर गाँव
,भूरे की बस्ती
,सोनासंधा
,जैसिंधर स्टेशन
, अकमापुरी,
गागरिया,
भीलों का पार,
सरुपाणी गांवो में चुनावी प्रचार किया। उन्होंने भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की। साथ ही बाड़मेर से कैलाश चौधरी को सांसद बनाने की बात कही।

Tnxx for comment