जोधपुर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान प्रदेश में अब अंतिम दौर का चुनावी प्रचार किया जा रहा हैं। आगामी 29 अप्रेल और 6 मई को राजस्थान में मतदान होना है। इसलिए सभी नेता चुनावी प्रचार में जुटे हुए है। राजस्थान में भाजपा और रालोपा में गठबंधन हुआ है, इसलिए रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल अब भाजपा के लिए चुनावी प्रचार करेंगें। बुधवार को रालोपा सयोंजक और नागौर प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल जोधपुर में केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में चुनावी रेलिया करेंगें। इसके अलावा बेनीवाल मेड़ता में राजसमन्द से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी के समर्थन में भी रैली करेंगें।
रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल जोधपुर की लूणी विधानसभा के गांव लूणावास भाकर, शेरगढ़ विधानसभा के गांव के कलाऊ और लोहावट में बेनीवाल चुनावी सभाएं करेंगें। इस रैली के जरिये हनुमान बेनीवाल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वोट देने की अपील करेंगें। हाल ही में बेनीवाल की नामाकन रैली में भी गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाग लिया था। अब बेनीवाल शेखावत के प्रचार के लिए जोधपुर जा रहे हैं।

Tnxx for comment