बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अब हुए भाजपा में शामिल, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

INC News
0

दिल्ली। 

बॉलीवुड में मशहूर फिल्में देने वाले एक्टर सनी देओल आज भाजपा में शामिल हो गए। सनी देओल ने भारत और पाकिस्तान पर बनी फिल्मों में काम किया हैं। वर्तमान समय मे भी भारत-पाकिस्तान का मुद्दा काफी हाईलाइट हैं, इसलिए भाजपा ने सनी देओल को अपनी पार्टी में शामिल किया हैं। सनी देओल ने तीन दिन दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और यूनियन मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में सनी देओल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। खबर यह भी हैं कि सनी देओल को भाजपा पंजाब के गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़वा सकती हैं, क्योंकि सनी देओल पंजाब के ही हैं। वहीं इस सीट पर भाजपा की साख 15 साल तक एक्टर विनोद खन्ना ने बचाई थी, अब विनोद खन्ना के निधन के बाद इस सीट पर भाजपा के पास ककी बड़ा नेता नहीं हैं।

इसलिए भाजपा यह सीट एक बार फिर एक्टर को ही दे सकती हैं। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र देओल भी भाजपा से सांसद रह चुके है। उन्होंने राजस्थान की बीकानेर सीट से सांसद का चुनाव जीता था, लेकिन अब वह सीट आरक्षित हो गई हैं, जिसके कारण धर्मेंद्र चुनाव नहीं लड़ सकते। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमामालिनी भी मथुरा से भाजपा सांसद है और इस बार एक बार और मैदान में हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default