बेनीवाल और सोनाराम की लड़ाई में अब जाट नेता रामनारायण चौधरी भी कूदे, कहा बेनीवाल कर रहा हैं समाज के साथ धोखा

INC News
3

बाड़मेर, राजस्थान। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम ने आज एक बयान दिया हैं, जिसके बाद राजस्थान की राजनीति में एक नई सियासत छिड़ गई हैं। सोनाराम के बाद विधायक बेनीवाल ने भी बयान दिया हैं, वहीं अब इस लड़ाई में  जाट नेता रामनारायण चौधरी भी कूद पड़े हैं।

रामनारायण चौधरी में कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि बेनीवाल समाज के साथ धोखा कर रहा हैं

इस बयानबाजी में राष्ट्रीय लोकदल के नेता और पूर्व आदर्श जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण चौधरी ने कहा कि " साथियों मारवाड़ी में कहावत है "डोकरी के कहने से खीर कोई नहीं बनाता है । जब मैंने जाट समाज से कहा कि हनुमान बेनीवाल समाज के साथ बहुत बड़ा धोखा कर रहा है तब मुझे समाज के भटके हुये युवाओं ने भला बुरा कहा और मेरे कार्यक्रम संस्कार शिविर व जाट गौरव मार्च का विरोध किया।इस विरोध से दुखी होकर मैंने संगठन छोड़ दिया।लेकिन आज कर्नल सोनाराम जी ने जो खुलासा किया है क्या यह भी झूठ है ? क्या समाज के युवाओं ने जिस प्रकार सम्मानित किया इन्हें भी करेंगे"।

क्या है पूरा मामला? जाने अभी

दरअसल आज दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम ने विधायक बेनीवाल और वसुंधरा राजे को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। कर्नल सोनाराम ने कहा कि विधायक बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इशारे पर लड़ा और उनके इशारे पर ही विधायक बेनीवाल ने काम किया। साथ ही कर्नल सोनाराम ने कहा कि वसुंधरा राजे की रणनीति विधायक बेनीवाल तक पहुचाने का काम कर्नल सोनाराम ही करता था।

विधायक बेनीवाल ने इस बयान को बताया निराधार


इसके बाद विधायक बेनीवाल ने भी कर्नल सोनाराम के इस बयान का जवाब दिया हैं। विधायक बेनीवाल ने कहा कि "सस्ती लोकप्रियता के लिए कर्नल सोनाराम निराधार बयान दे रहे हैं, विधानसभा चुनाव हारने के बाद अवसाद में हैं और अब उन्हें कोई पूछ नहीं रहा हैं। बेनिवाल ने कहा कि कर्नल सोनाराम ने रालोपा का इस्तेमाल करके विधानसभा का टिकट लिया। साथ ही बेनीवाल ने कहा कि पार्टी बदलने और स्टंट करने में माहिर है कर्नल सोनाराम, इसलिए अब पार्टी बदलने के लिए ऐसा कर रहे हैं सांसद सोनाराम।

Tags

Post a Comment

3 Comments

Tnxx for comment

  1. #कर्नल_सोनाराम_चौधरी और #हनुमान_बेनीवाल को लेकर कुछ न्यूज़ #मीडिया में और #सोशल_मीडिया में वायरल हो रही है वह न्यूज़ बिल्कुल झूठी और निराधार है इस न्यूज़ को सबसे पहले #Zee_मीडिया ने प्रसारित किया लेकिन इस न्यूज़ का कोई ठोस सबूत #ऑडियो या #वीडियो सामने नहीं आया पूरी खबर की तहकीकात करने के बाद खबर बिल्कुल #झूठी निकली।
    मैं समझता युवा साथियों से अपील करता हूं कि ऐसी झूठी और बेमतलब की न्यूज़ पर ध्यान ना दे।
    #RLP #TeamRLP #HB #TeamHB

    ReplyDelete
  2. #कर्नल_सोनाराम_चौधरी और #हनुमान_बेनीवाल को लेकर कुछ न्यूज़ #मीडिया में और #सोशल_मीडिया में वायरल हो रही है वह न्यूज़ बिल्कुल झूठी और निराधार है इस न्यूज़ को सबसे पहले #Zee_मीडिया ने प्रसारित किया लेकिन इस न्यूज़ का कोई ठोस सबूत #ऑडियो या #वीडियो सामने नहीं आया पूरी खबर की तहकीकात करने के बाद खबर बिल्कुल #झूठी निकली।
    मैं समझता युवा साथियों से अपील करता हूं कि ऐसी झूठी और बेमतलब की न्यूज़ पर ध्यान ना दे।
    #RLP #TeamRLP #HB #TeamHB

    ReplyDelete
  3. बिल्कुल झूठ है ऐसी कोई बात नहीं हुई यह सोशल मीडिया एक जाट समाज को लड़ाने की कोशिश कर रहा है और हनुमान बेनीवाल के व्हाट्सएप को खत्म करना चाहता है इसी कारण से ही झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है

    ReplyDelete
Post a Comment
3/related/default