बाड़मेर, राजस्थान। बुधवार शाम को एक ख़बर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें यह कहा गया था कि बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने रालोपा सयोंजक विधायक बेनीवाल के बारे में एक बड़ा बयान दिया हैं, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा हैं कि विधायक बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा का चुनाव वसुंधरा राजे के कहने पर लड़ा हैं। साथ इसमें यह भी दावा किया गया था कि सोनाराम चौधरी ने खुद कहा हैं कि वसुंधरा राजे के रणनीति विधायक बेनिवाल तक सांसद सोनाराम पहुंचाते थे।
इस न्यूज को ZEE NEWS ने सबसे पहले चलाया था, उसके बाद यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गयी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कर्नल सोनाराम की खूब आलोचना की गई थी।
सांसद सोनाराम चौधरी ने ख़बर को बताया झूठा
इसके बाद सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने इस खबर को खारिज कर दिया, साथ ही उन्होंने इस ख़बर को fake बताया। सोनाराम चौधरी ने कहा कि " zee राजस्थान न्यूज़ पर जो खबर मेरे नाम का हवाला देकर चलाई गई है वह बिलकुल गलत व मनगढ़ंत है मेरे द्वारा समाचार मे दर्शित ऐसी किसी भी बात के बारे में कोई बयान नही दिया गया है।"

Tnxx for comment