बाड़मेर, राजस्थान। आज दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम ने विधायक बेनीवाल और वसुंधरा राजे को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। कर्नल सोनाराम ने कहा कि विधायक बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इशारे पर लड़ा और उनके इशारे पर ही विधायक बेनीवाल ने काम किया। साथ ही कर्नल सोनाराम ने कहा कि वसुंधरा राजे की रणनीति विधायक बेनीवाल तक पहुचाने का काम कर्नल सोनाराम ही करता था।
विधायक बेनीवाल ने कर्नल सोनाराम के बयान को बताया निराधार और सस्ती लोकप्रियता वाला बयान
कर्नल सोनाराम के इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में मानो भूचाल आ गया हो। इसके बाद विधायक बेनीवाल ने भी कर्नल सोनाराम के इस बयान का जवाब दिया हैं। विधायक बेनीवाल ने कहा कि "सस्ती लोकप्रियता के लिए कर्नल सोनाराम निराधार बयान दे रहे हैं, विधानसभा चुनाव हारने के बाद अवसाद में हैं और अब उन्हें कोई पूछ नहीं रहा हैं। बेनिवाल ने कहा कि कर्नल सोनाराम ने रालोपा का इस्तेमाल करके विधानसभा का टिकट लिया। साथ ही बेनीवाल ने कहा कि पार्टी बदलने और स्टंट करने में माहिर है कर्नल सोनाराम, इसलिए अब पार्टी बदलने के लिए ऐसा कर रहे हैं सांसद सोनाराम।

अबे क्यू फालतू में झुठी खबरे डाल रहा है
ReplyDeleteसोनाराम ने खुद ने पुष्टि की है कि उन्होने कोई बयान नही दिया
अबे क्यू फालतू में झुठी खबरे डाल रहा है
ReplyDeleteसोनाराम ने खुद ने पुष्टि की है कि उन्होने कोई बयान नही दिया